{"_id":"6b04801d812a80f48f0a5820","slug":"road-jam-hapur-news-c-135-1-hpr1001-152529-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पुलिस का ट्रैफिक प्लान धड़ाम, हाईवे से मेला रोड तक लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पुलिस का ट्रैफिक प्लान धड़ाम, हाईवे से मेला रोड तक लगा जाम
विज्ञापन
ब्रजघाट में जाम के दौरान परिजन को व्हील चेयर पर ले जाती परिजन। संवाद
हापुड़ /गढ़मुक्तेश्वर/ सिंभावली/ पिलखुवा। कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने और पुलिस के डायवर्जन प्लान के कारण मेला मार्ग, एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे 09 पर भीषण जाम की स्थिति रही। दोपहर बाद यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और घंटों लोग जाम में फंसे रहे। जिससे श्रद्धालुओं के साथ अन्य लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। देर रात तक मेला मार्ग के साथ गंगा एक्सप्रेसवे उतार-चढ़ाव व छिजारसी टोल से गाजियाबाद की ओर जाम की स्थिति बनी रही।
गढ़ में सोमवार शाम से ही नक्का कुआं रोड पर वाहनों की रफ्तार थमनी शुरू हो गई। देखते-ही-देखते तहसील रोड, मीरा रेती चौक और गंगा मेला रोड पर भी जाम लग गया। मेला मार्ग समेत मेले को जाने वाले सभी रास्ते चोक हो गए। हालात ऐसे रहे कि वाहनों को निकलने के लिए घंटों तक इंतजार करना पड़ा। वहीं, रात होते-होते ब्रजघाट में टोल प्लाजा, स्याना चौराहे से भी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसे श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर महिला, बुजुर्ग और बच्चों को अधिक दिक्कत हुई।
दो से तीन किलोमीटर पैदल चलकर घाटों तक पहुंचे श्रद्धालु
दीपदान करने के लिए आए लोगों को जाम में फंसकर भारी दिक्कत हुई। लोग दो से तीन किलोमीटर तक पैदल चलकर गंगा के तटों तक पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने दीपदान की परंपरा का निर्वहन किया। हालांकि, एसपी मधुबन कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ खुद सड़क पर उतरे और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जाम खुलवाने और वाहनों का आवागमन सुचारु कराने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालने में जुटे रहे।
विज्ञापन
रूट डायवर्जन के कारण नेशनल हाईवे 09 पर लंबा जाम
गंगा स्नान के चलते पिलखुवा छिजारसी कट से गाजियाबाद की ओर लंबा जाम लगा रहा। भारी वाहनों को पेरीफेरल एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट किया जा रहा था। जिसके कारण यह जाम की स्थिति बनी। वहीं सिंभावली के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर भी डायवर्जन के कारण लंबा जाम रहा। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए छिजारसी कट से भारी वाहनों को पेरीफेरल एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जा रहा है। इसके चलते कट पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
गंगा स्नान के मद्देनजर मंगलवार शाम पांच बजे तक भारी वाहनों का डायवर्जन जारी रहेगा। वाहन चालकों को निर्धारित मार्ग से गुजरने की सलाह दी गई है। एएसपी महेश कुमार ने बताया कि गंगा स्नान के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है। इसके अलावा श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने के कारण वाहनों का दबाव अधिक रहा।