फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The victim's family attacked the rape accused, his condition is critical.

Hapur News: दुष्कर्म के आरोपी पर पीड़ित परिजन ने हमला किया, हालत गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
The victim's family attacked the rape accused, his condition is critical.
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी पर पीड़िता के परिजनों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उसका बेटा शुक्रवार को ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था। रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे पांच आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हालांकि शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो मामला शांत कर दिया। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसको गंभीर हालत में मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष से पीड़िता ने स्वयं रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि युवक फोन करके जबरन बात करने का प्रयास करता था, लेकिन वह फोन काट देती और बात करने से मना करती थी। इसके बाद वह परिजनों को बताने की धमकी देता रहा। पीड़िता का आरोप है कि मां के साथ ईंख पर जा रही थी तो आरोपी ने पीछे से आकर मुंह दबाया और खेत में ले गया। जहां पर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसकी वीडियो बनाई और उसको सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। संबंधित मामले में पीड़िता ने परिजनों को सूचना दी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

दोनों पक्षों की तहरीर पर एक दूसरे के खिलाफ आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कराई जा रही है। वहीं, किशोरी के भी ब्यान दर्ज कर लिए हैं, मेडिकल परीक्षण होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- स्तुति सिंह, सीओ।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed