{"_id":"58ac60914f1c1b4a55b240d5","slug":"the-team-not-arrived-in-jasrupnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के आदेश के बावजूद जसरूपनगर में नहीं पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के आदेश के बावजूद जसरूपनगर में नहीं पहुंची टीम
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 21 Feb 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
मोदीनगर रोड स्थित जसरूपनगर में दूषित जलभराव से लोग परेशान हो रहे हैं। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम अभी तक कालोनी में लोगों का हाल जानने नहीं पहुंची है। ऐसे में लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि जसरूपनगर कालोनी के बाह्य छोर पर धीरखेड़ा औद्योगिक इकाईयों से निकलने वाला दूषित पानी भरा हुआ है। यह दूषित पानी हैंडपंपों के सहारे लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। इससे सेहत को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन
मच्छरों के प्रकोप से मलेरिया तेजी से फैल रहा है। आलम यह है कि लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे हैं। प्रशासन की टीम अभी तक गंभीर नहीं है। आश्चर्य की बात यह है कि डीएम भी संबंधित अफसरों को मौके का निरीक्षण के आदेश दे चुके हैं
विज्ञापन
फिर भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। इससे लोगों में रोष व्याप्त है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एके सिंह का कहना है कालोनी के नजदीक आयुष विंग चालू कर दी गई है। यहां चिकित्सकों की टीम तैनात कर दी गई है,
जो जसरूपनगर के लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। पीड़ित लोग आयुष विंग पर पहुंच सकते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को एक विशेष कार्यशाला थी, इसलिए टीम कालोनी में नहीं पहुंच सकी थी।