फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The team formed by the government camped in the district and also sealed the documents

Hapur News: शासन से गठित टीम ने जिले में डेरा डाला, दस्तावेज भी किए सील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
The team formed by the government camped in the district and also sealed the documents
हापुड़। गन्ना समिति हापुड़ के बचत खातों से सात करोड़ के घोटाले के मामले में शासन से गठित टीम ने जिले में डेरा डाल दिया है। मामले में टीम ने डीएम और एडीएम से मुलाकात कर मामले की जानकारी भी दी है। साथ ही गबन से संबंधित दस्तावेज भी सील किए हैं ।
विज्ञापन

गन्ना एवं चीनी आयुक्त उत्तर प्रदेश ने पांच सदस्य टीम गठित की थी। इसमें मुजफ्फरनगर, बिजनौर के अधिकारी भी शामिल किए गए हैं। हापुड़ गन्ना समिति के लिपिक ने समिति के बचत खातों से सात करोड़ का घोटाला कर किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए लिपिक भारत कश्यप और गन्ना समिति के सचिव मनोज कुमार को अधिकारियों ने निलंबित कर दिया। इस मामले में लगातार शिकायत और कई अन्य अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध है। इसको देखते हुए डीएम ने एसडीएम अंकित वर्मा के नेतृत्व में मजिस्ट्रेट जांच गठित की थी। इस टीम में सीटीओ (कोषाधिकारी) और डीसीओ को शामिल किया गया था।
विज्ञापन


प्रकरण का संज्ञान लेते हुए गन्ना एवं चीनी आयुक्त उत्तर प्रदेश प्रमोद कुमार उपाध्याय ने जांच दल गठित किया है।

इसमें एडीएम (डीएम द्वारा नामित) को अध्यक्ष, मुख्य/वरिष्ठ कोषाधिकारी (डीएम द्वारा नामित) को सदस्य, संजय सिसौदिया डीसीओ मुजफ्फरनगर को सदस्य सचिव, फतेह सिंह चौधरी संपरीक्षक, कार्यालय जिला गन्ना अधिकारी बिजनौर को सदस्य, सुभाष यादव, सचिव गन्ना समिति रामराज मुजफ्फरनगर को सदस्य नामित किया गया था। टीम ने बैंक में भी जाकर जांच की है। आरोप है कि बैंक के अधिकारी अभी सहयोग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------------

जिले में जांच टीम आई हुई है, जो अपनी जांच कर रही है। जांच में जो भी होगा, उसे उच्च अधिकारियों को लगातार अवगत कराया जा रहा है। - संदीप कुमार, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed