फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The Sun was not visible all day, now the icy winds will make you shiver.

Hapur News: पूरे दिन नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन, अब बर्फीली हवाएं सताएंगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
The Sun was not visible all day, now the icy winds will make you shiver.
कोहरे में ढके एक कालोनी के मकान। संवाद
हापुड़। जिले में रविवार को दिन बेहद ठंडा रहा। सुबह के समय कोहरे से भले ही राहत मिली, लेकिन पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। बर्फीली हवा के चलने से बढ़ी गलन की वजह से लोग पूरे दिन ठिठुरते रहे। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक शीतलहर चलने का अनुमान है। बढ़ती ठिठुरन के चलते 23 दिसंबर तक जिले के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।
विज्ञापन

पिछले चार दिनों से पड़ रहे कोहरे से रविवार को राहत रही। हालांकि दिनभर हल्की धुंध छाई रही और दिनभर सूर्य के दर्शन नहीं हो सके। गलन बढ़ने से ठिठुरन बढ़ा जाने से लोग बेहाल हो गए। सुबह से ही लोग सर्दी से राहत पाने के लिए अलाव के सहारे बैठे रहे। रविवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जबकि हवा की रफ्तार पांच किलोमीटर प्रति घंटा रहा। रविवार को अवकाश होने के बाद भी बच्चे और बड़े लोग घरों में कैद होने को मजबूर हुए। शाम ढलते ही बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में दिखाई देने लगा है। बर्फीली हवा के चलते जिले में भी गलन का असर बढ़ा है। अगले चार से पांच दिन शीतलहर चलने का अनुमान है। ऐसे में ठिठुरन ओर बढ़ सकती है।

कोहरे में ढके एक कालोनी के मकान। संवाद

कोहरे में ढके एक कालोनी के मकान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed