फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The sun came out after two days, but it is expected to remain cloudy today as well

Hapur News: दो दिन बाद निकली धूप, आज भी बादल छाए रहने का अनुमान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
The sun came out after two days, but it is expected to remain cloudy today as well
धुंध के बीच से निकलते वाहन।   - फोटो : संवाद
हापुड़। मौसम में बदलाव के दो दिन बाद आज (बुधवार को) धूप निकली। दोपहर बाद दोबारा से बादलों ने सूर्य को ढक दिया। हालांकि धूप निकलने के बाद अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज भी बादल छाए रहने का अनुमान है। अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में मौसम का मिजाज बदल गया है। आकाश में बादल छा जाने के साथ ही सुबह और शाम लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। पिछले दो दिनों से मौसम बदलने के कारण आकाश में बादल छाए हुए थे। इससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिली और सर्दी का एहसास भी हुआ।
विज्ञापन

बुधवार को मौसम साफ रहा तो धूप खिल उठी। दोपहर तक धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली तो आकाश में फिर से बादल छा गए। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मंगलवार के मुकाबले तीन डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक्यूआई 260 दर्ज किया गया। जिससे जिले की हवा खराब श्रेणी में बनी है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ.अशोक कुमार का कहना है कि बृहस्पतिवार को भी आकाश में बादल छाए रहने का अनुमान है। इसके बाद मौसम साफ होने की संभावना है। हालांकि अगले एक सप्ताह तक तापमान में ज्यादा उतार चढ़ाव की संभावना नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed