फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The strike shut down banks.

बैंकों की हड़ताल से 60 करोड़ का लेनदेन ठप

Fri, 29 Jul 2016 08:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 29 Jul 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
The strike shut down banks.
यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन के बैनरतले हड़ताल पर रहे बैंक कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन के बैनरतले शुक्रवार को बैंक कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। हड़ताल से बैंकों में ताला लटका रहा। बैंकों में कामकाज न होने से जिले में तकरीबन 60 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है। वहीं, बैंकों की हड़ताल से एटीएम पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही।

विज्ञापन


यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन के बैनरतले शुक्रवार को सुबह बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी  बुलंदशहर रोड स्थित सिंडिकेट बैंक पर एकत्र हुए। यहां केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया।
विज्ञापन


धरना स्थल पर हुई सभा को संबोधित करते हुए यूपीबीईयू के जिला मंत्री एलआर गुप्ता ने बताया कि संगठनों द्वारा आईवीए के साथ हुए समझौतों का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। एसबीआई प्रबंधन के एकतरफा सोच के कारण सहयोगी बैंकों का विलय किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  साथ ही वित्तीय सुधारों के नाम पर विदेशी बैंकों को भारत में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। साथ ही नई बैंक लाइसेंस नीति के अंतर्गत पूंजीपतियों को लाइसेंस दिया जा रहा है। सभा में मांग उठाई गई कि सेवा शर्तों का एक तरफा तरीके से थोपना बंद किया जाए।

अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति कर आईबीए के दिशा-निर्देशों को लागू किया जाए। बैंकिंग को मौलिक अधिकार बनाया जाए, राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकिंग को सुदृढ़ किया जाए।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का निजीकरण न हो, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को पर्याप्त पूंजी दी जाए। बैंकों के खराब ऋणों की वसूली के कड़े उपाय किए जाए। इस अवसर पर लोकेश, आरके माहेश्वरी, डीपी सिंह, राहुल, वेदप्रकाश, अजय कुमार, रवि शंकर शंखवार,


विनोद पाल, एके धवन, सुशील अग्रवाल, अमरनाथ सिंह, अभिषेक राज, प्रताप विक्रम, मनीष, आलोक, एसएस खन्ना, दीपक, प्रेम सुंदर, चंद्रवीर व संजय आदि मौजूद रहे।

बैंकों की हड़ताल के कारण शुक्रवार को ग्राहकों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दिनभर पैसा निकालने वालों की भीड़ एटीएम पर लगी रही। शाम होते ही अधिकांश एटीएम खाली भी हो गए थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed