{"_id":"586e5f094f1c1bb61e158c88","slug":"the-results-did-not","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं आया साक्षात्कार का परिणाम, भटक रहे अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं आया साक्षात्कार का परिणाम, भटक रहे अभ्यर्थी
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 05 Jan 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग में बीते दिनों हुई 27 पदों पर भर्ती को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट चस्पा नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
रोजाना दूर दराज से सीएमओ कार्यालय पर पहुंच रहे अभ्यर्थियों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। करीब एक पखवाड़ा पूर्व स्वास्थ्य विभाग में चिकित्साधिकारी, एएनएम और टीबी कर्मचारी समेत 27 पदों पर नियुक्ति के लिए सीएमओ कार्यालय में साक्षात्कार हुआ था।
विज्ञापन
इसमें सैकड़ों अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। उस समय तीन दिन बाद मेरिट लिस्ट चस्पा होने की बात स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने कही थी। 15 दिन बीत जाने के बाद भी कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
वहीं, स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों की माने तो भर्ती के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया में काफी अनियमितता की गई थी, इसके चलते फाइल पास नहीं हो पा रही है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि डीएम कार्यालय में भर्ती संबंधी फाइल लगी हुई है। फाइल के पास होने के बाद लिस्ट चस्पा कर दी जाएगी।
सरकारी अस्पतालों में स्टॉफ की बेहद कमी है। मोहल्ला भीमनगर में बने अरबन स्वास्थ्य केंद्र पर कोई चिकित्साधिकारी तैनात नहीं है। फार्मासिस्ट मरीजों का उपचार करता है।
इस भर्ती के द्वारा एक चिकित्साधिकारी का पद भी भरा जाना था। मेरिट लिस्ट जारी नहीं होने के कारण मरीजों को असुविधाएं झेलनी पड़ रही हैं।