{"_id":"57641d9f4f1c1be53811ca03","slug":"the-protest-by-the-power-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए लोगों ने सड़क पर उतर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साए लोगों ने सड़क पर उतर किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 17 Jun 2016 09:26 PM IST
विज्ञापन
लोगों ने सड़क पर उतर किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेरा कृष्णावाली मंडैया गांव में तीन सप्ताह से खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से सैकड़ों घरों की बत्ती गुल है। भीषण गर्मी में बिजली नहीं मिलने से लोग बेहाल हैं। इस पर गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार को सड़क पर उतरकर पावर कारपोरेशन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदलवाने पर बिजली घर घेरने की चेतावनी दी है। शेरा कृष्णावालीमंडैया में ट्रांसफार्मर तीन सप्ताह पहले फुंक गया था। ग्रामीणों के लगातार शिकायत करने के बाद भी इसको बदला नहीं गया।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर खराब रहने से लोगों को भीषण गर्मी में बिजली संकट झेलना पड़ रहा है। तीन सप्ताह से ग्रामीण पानी को भी परेशान हैं। कई बार की मांग के बावजूद कारपोरेशन अफसरों ने ट्रांसफार्मर नहीं बदलवाया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि कारपोरेशन अफसर ट्रांसफार्मर बदलने के बदले में रुपये मांग रहे हैं। इससे गुस्साए ग्रामीण शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। ग्रामीण वेदप्रकाश, चमन सिंह, रामसिंह आदि के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया और अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की।
ओमपाल, हेमराज, प्रवीन, सुभाष, धनसिंह, राकेश ने आरोप लगाया कि लगातार शिकायतों के बावजूद अधिकारी सुनवाई को तैयार नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जल्द फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया, तो इसके विरोध में बिजलीघर का घेराव कर बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
उधर, एक्सईएन भूप सिंह राघव का कहना है कि इस संबंध में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवा दिया जाएगा।