फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The plantation.

पौधरोपण किया, जागृति पदयात्रा निकाली

Mon, 06 Jun 2016 09:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 06 Jun 2016 09:03 PM IST
विज्ञापन
The plantation.
पौधरोपण - फोटो : अमर उजाला

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले भर में जगह-जगह पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया गया। लोगों से इसके लिए ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने का आह्वान किया। वहीं, धौलाना में  टाउनशिप परिसर में जागृति पदयात्रा निकाली गई।

विज्ञापन


शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के पदाधिकारियों ने पर्यावरण दिवस पर रविवार को ज्ञानलोक कालोनी में पर्यावरण दिवस मनाया। पदाधिकारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण की शुद्धता का संदेश लोगों को दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएफओ पीएन सिंह ने कहा कि पेड़ धरा के आभूषण हैं। हमें पर्यावरण की शुद्धता के लिए अधिक पौधारोपण करना होगा। इस मौके पर हेमंत मिश्रा, नरेश अग्रवाल, कांति प्रसाद, मनमोहन शर्मा, आसिम कुरैशी, प्रशांत शर्मा, रोहित दीक्षित, तेजवीर जाटव, सुनील शर्मा, मोहित शर्मा, अशोक मिश्रा, भगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव धनावली अट्टा में रविवार को पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्रामीणों ने पौधे लगाकर पर्यावरण की शुद्धता के प्रति लोगों को जागरूक किया। ग्राम प्रधान माधवी सिंह ने ग्रामीणों से पानी बचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जरूरत के हिसाब से ही पानी का इस्तेमाल करें।

सवेरा सोसायटी फॉर ह्यूमेन इनिशिऐटिव्स के तत्वावधान में आईएमआईटी कालेज में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पदाधिकारियों ने अनेक पौधे लगाकर पर्यावरण के संरक्षण का प्रण लिया।
पंचशील स्वाभिमान कल्याण ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने दस्तोई रोड पर नवनिर्मित टीबी अस्पताल में प्रोजेक्ट इंचार्ज वीरेंद्र पुजारी के साथ पौधारोपण कर, पर्यावरण की शुद्धता के संबंध में विचार व्यक्त किए। पर्यावरणविद कैफी आजमी ने जल संरक्षण के टिप्स दिए।

धौलाना प्रतिनिधि के अनुसार विश्व पर्यावरण सप्ताह के शुभारंभ पर टाउनशिप परिसर में जागृति पदयात्रा निकाली गई। एनटीपीसी के प्रबंधक देवाशीष सरकार ने पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। देवाशीष सरकार ने कहा कि  हम सभी को पर्यावरण के प्रति सजग रहना चाहिए।


उधर  संदेश संस्था ने ग्राम  उदयरामपुर  नंगला में ग्राम प्रधान प्रदीप नागर के सहयोग से 100 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान संस्था प्रबंधक  सुशील कुमार , महिपाल सिंह,  जतन नागर, सुखपाल नागर , धर्मेंद्र,  नरेश,  पूर्व प्रधान चौना देवेंद्र खारी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed