{"_id":"58418e624f1c1b626bde6af9","slug":"the-number-of-aids-reached-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"एड्स पीड़ितों की संख्या पहुंची 16, दो की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एड्स पीड़ितों की संख्या पहुंची 16, दो की हुई मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 02 Dec 2016 08:55 PM IST
विज्ञापन
गर्भवतियों की एचआईवी स्क्रेनिंग कराई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो वर्षों के दौरान 16 मरीजों में एचआईवी एड्स की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। इनमें से दो लोगों की मौत भी इससे हो चुकी है। इस पर गंभीर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने शुक्रवार को सिंभावली और धौलाना क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं की एचआईवी स्क्रेरनिंग कर, ब्लड जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन
गर्भवतियों को एड्स से बचाव की जानकारियां दी गईं। डिप्टी सीएमओ डा. राकेश अनुरागी ने बताया कि जिले में एड्स के रोगी काफी कम हुए हैं। इसका मुख्य कारण समय पर इलाज और जागरूकता है। बीते दो वर्षों में जिले में 16 मरीज एचआईवी पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
इस वर्ष महज 4 मरीजों में एचआईवी की पुष्टि हुई है। वर्ष में एचआईवी एड्स के चलते दो मरीजों की मौत हुई है। इस रोग पर नजर रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने शुक्रवार को सिंभावली और धौलाना विकास खंड क्षेत्र में
विज्ञापन
करीब दो हजार गर्भवती महिलाओं की एचआईवी स्क्रेनिंग कर उनके ब्लड के सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेज दिए हैं। संदिग्ध गर्भवतियों को प्रसव तक सफल उपचार दिया जायेगा। इसके बाद भी उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जायेगी।
डिप्टी सीएमओ के अनुसार इस रोग से बचाव के लिए अनेक सावधानियां बरती जा सकती हैं।