{"_id":"5728bb3b4f1c1b19235ccee3","slug":"the-new-leak-proof-pipeline","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 लाख से डाली जाएगी नई लीकेज प्रूफ पाइप लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 लाख से डाली जाएगी नई लीकेज प्रूफ पाइप लाइन
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 03 May 2016 08:23 PM IST
विज्ञापन
पाइप लाइन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रीगंज रोड पर आए दिन पाइप लाइन लीकेज की समस्या से जल्द निजात मिलेगी। करीब 24 लाख रुपये की लागत से नई लीकेज प्रूफ पाइप लाइन पालिका द्वारा डलवाई जाएगी। शहर के प्रमुख मार्ग फ्रीगंज रोड पर कचहरी, कई अस्पताल, स्कूल, कालोनी, शहर का एक मात्र रेलवे पार्क स्थित है।
विज्ञापन
इस मार्ग पर आए दिन पाइप लाइन लीकेज होने से नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है और सड़क भी जल्द टूट जाती है। पालिका अफसरों ने फ्रीगंज रोड पर 24 लाख रुपये की लागत से लीकेज प्रूफ पाइप लाइन डलवाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
पालिका के जलकल विभाग के सहायक अभियन्ता अनवर ख्वाजा ने बताया कि जल निगम से पाइप लाइन डलवाने का कार्य कराया जा रहा है। पहले इस मार्ग पर सड़क के बीच में पाइप लाइन थी।
विज्ञापन
लेकिन अब सड़क के दोनों ओर लीकेज प्रूफ पाइप लाइन डलवाई जाएगी। पाइप लाइन डाले जाने के कार्य की सभी तैयारी हो चुकी है प्रयास है कि बहुत ही जल्द यह कार्य शुरू हो जाएगा।