फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The new currency curb black money: Keshav Maurya

नई करेंसी काले धन पर लगाएगी लगाम : केशव मौर्या

Wed, 16 Nov 2016 08:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Wed, 16 Nov 2016 08:47 PM IST
विज्ञापन
The new currency curb black money: Keshav Maurya
भाजपाइयों ने जगह-जगह किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला

नई करेंसी काले धन पर रोक लगाने में मदद करेगी। इससे महंगाई भी कम होगी। यह बदलाव देश हित में है। शुरू में लोगों को थोड़ी परेशानी हसे गुजरना पडे़गा। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने दिल्ली से चांदपुर जाते समय गढ़-सिंभावली हाईवे पर स्वागत समारोह के दौरान कहीं।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में भाजपा का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं।
विज्ञापन


प्रदेश में चलाई जा रही परिवर्तन यात्रा भी लोगों के सामने विपक्षी दलों की सच्चाई सामने लाएगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अशोक पाल, भूपेंद्र चौधरी, रमेश चौधरी, शिखा चौहान, योगेश वर्मा, अजय दादू, विनय त्यागी, रोहित मल्होत्रा, कमल सिंह,
विज्ञापन
विज्ञापन


मलिक, हरेंद्र सिंह, के के हूण, राजीव लोचन शर्मा, दीपक भाटी, एसपी त्यागी, अनिल चौधरी, महेंद्र चौहान, उमेश राणा, तरुण रावत समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, हापुड़ में भाजपा के  पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष हापुड़ बाईपास पर स्वागत किया।

जहां प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर परिवर्तन रैली को सफल बनाने के लिए निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा।

स्वागत करने वालों में जिला अध्यक्ष अशोक पाल, विजयपाल आढ़ती, मूलचंद त्यागी, प्रफुल्ल सारस्वत, नितिन पाराशर, अजय भास्कर, रामगोपाल आढ़ती, प्रवीन सेठी, पाल ठेकेदार, राजकुमार शामिल रहे।

 उधर, पिलखुवा बस स्टैंड पर भी भाजपाइयों ने केशव प्रसाद मौर्या का स्वागत कार्यक्रम किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।


स्वागत करने वालों में भाजपा नेता नरेश तोमर, लज्जारानी गर्ग, नरेश तोमर, प्रवीन मित्तल, शिवओम तोमर, अमित टॉक, सुनील तोमर, शिवराज सिंह, मनोज तोमर, संजीव तोमर, विजयपाल सिंह, रामभूल सिंह, यशपाल सिंह, सलीम मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed