फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The new academic year will begin tomorrow.

अव्यवस्थाओं के बीच कल से शुरू होगा नया शैक्षिक सत्र

Wed, 29 Jun 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 29 Jun 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
The new academic year will begin tomorrow.
पुरानी किताबों से शिक्षा ग्रहण करेंगे बच्चे - फोटो : अमर उजाला

नया सत्र शुरू होने में एक दिन शेष बचा है, लेकिन विभाग से एक भी किताब बच्चों को नहीं मिल सकी है। जिस कारण नया सत्र पुरानी किताबों से ही शुरू किया जाएगा। इसके अलावा विद्यालय परिसर में पानी, शौचालय, पंखे आदि की व्यवस्था न होने के कारण अव्यवस्थाओं के बीच नया सत्र शुरू होगा।

विज्ञापन


जिले में करीब 700 पूर्व माध्यमिक और परिषदीय स्कूल हैं, जिनमें 70 हजार बच्चे पढ़ाई करते हैं। नया सत्र 01 जुलाई से शुरू होने जा रहा है, लेकिन विभाग को अभी तक नई किताबें नहीं मिल सकी हैं।
विज्ञापन


जिस कारण शैक्षिक सत्र पुरानी किताबों के बीच शुरू करने की तैयारी की जा रही है। ग्रीष्मकाल अवकाश होने के कारण विद्यालय बंद हैं। कई विद्यालयों में गंदगी के ढेर लग गए हैं, तो कई विद्यालयों की वर्षो से रंगाई पुताई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कई विद्यालयों में पानी की व्यवस्था न होने के कारण बच्चों को गर्मी में पानी की समस्या का सामना करना पड़ेगा। कई विद्यालयों के भवन की हालत भी जर्जर हो रही है। लेकिन विभाग के अफसरों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।


बीएसएस देवेंद्र गुप्ता का कहना है कि खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दे दिए गये हैं कि उनके क्षेत्र में जितने विद्यालय हैं, उनका भ्रमण कर सत्र शुरू होने से पहले वहां की अव्यवस्थाओं को दूर करा दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed