फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The monkeys could not be caught and attacked the team

Hapur News: नहीं पकड़ में आए बंदर, टीम पर किया हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The monkeys could not be caught and attacked the team
शिवपुरी कॉलेनी में मकान की छत पर लगाया गया जाल।   - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। दो मोहल्लों में 30 घंटे लोहे के जाल बिछाने के बाद भी एक कोई बंदर टीम की पकड़ में नहीं आया। यहां तक कि बंदरों के झुंड ने मोहल्ला शिवपुरी में टीम के ऊपर हमला किया, टीम ने जैसे-तैसे अपने आप को बचाया।

शहर में बंदरों की संख्या बढ़ने के कारण आए दिन यह लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। इसकी लगातार शिकायत होने और सभासदों के धरना देने के बाद बृहस्पतिवार से नगर में टीम ने बंदरों को पकड़ना शुरू किया है। टीम ने वार्ड संख्या 35 के मोहल्ला शिवपुरी में एक मकान की छत पर लोहे के जाल के अंदर केले डालकर बंदरों को पकड़ने का प्रयास किया। बंदर केले खाकर तो चले गए, लेकिन कोई भी पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन


इसके बाद शुक्रवार सुबह सभासद अमित शर्मा मोनू टीम के साथ वार्ड के ही मोहल्ला न्यू शिवपुरी और त्यागी नगर में जाल लगवाने पहुंचे। जहां बंदरों के झुंड ने टीम और जाल को देखकर उत्पात मचाना शुरू कर दिया। कई बंदर आसपास के मकानों की छतों पर चढ़ गए, जबकि कुछ बंदर सड़क पर मकानों के बाहर बैठ गए। आसपास से कोई गुजरता तो उस पर हमले का प्रयास करने लगे। यहां तक कि बंदरों के एक झुंड ने टीम के सदस्य पर ही हमला कर दिया। लाठी-डंडे लेकर मोहल्ले में खड़े लोगों की मदद से बंदरों को भगाया गया। बृहस्पतिवार सुबह से लेकर शुक्रवार की शाम तक करीब 30 घंटे जाल लगाने के बाद भी कोई बंदर टीम की पकड़ में नहीं आ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में ईओ व डिप्टी कलेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि बंदरों को पकड़ने के लिए टीम वार्ड संख्या 35 में काम कर रही है। जल्द ही बंदरों को पकड़कर शहरवासियों को इस समस्या से निजात दिलाई जाएगी।


लोगों को नुकसान पहुंचा रहे बंदर

बंदर हर दिन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। इस कारण लोगों को आर्थिक, शारीरिक और मानसिक नुकसान भी पहुंच रहा है। पिछले तीन माह में बंदरों के काटने से घायल करीब 4500 लोगों का उपचार सीएचसी में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed