फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The lovers showered slap at each other.

प्रेमी युगल ने एक दूसरे पर बरसाए थप्पड़

Tue, 06 Sep 2016 08:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 06 Sep 2016 08:32 PM IST
विज्ञापन
The lovers showered slap at each other.
प्रेमी - फोटो : demo pic

कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड पर प्रेमी युगल ने बातचीत के दौरान एक दूसरे पर थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। इस बीच वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने समझा बुझाकर दोनों को शांत कर घर भेजा। पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है।

विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर मेरठ रोड पर स्थित रोडवेज बस स्टैंड के पास एक युवक व एक युवती पहुंचे।  वहां दोनों बातचीत करने लगे। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लगभग आधा घंटा बात हुई। इसी बीच आपस में किसी बात को लेकर बहस हुई तो दोनों एक दूसरे पर भड़कने लगे।
विज्ञापन


चीखते हुए युवक ने युवती के गाल पर थप्पड़ मार दिया, जवाब में युवती ने भी थप्पड़ मार दिया। उसके बाद दोनों ने एक दूसरे पर थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। काफी हंगामा होने पर आसपास मौजूद दुकानदार व राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ ने दोनों को समझा बुझाकर शांत किया। उसके बाद दोनों अपने अपने घर के लिए चले गए। पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है।  ये पूरा मामला लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

सीओ विशाल यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। लोगों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed