{"_id":"5783bf754f1c1be97b13d83d","slug":"the-lovers-passed-a-decree-to-hold-the-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत ने प्रेमी युगल के निकाह कराने का सुनाया फरमान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत ने प्रेमी युगल के निकाह कराने का सुनाया फरमान
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 11 Jul 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
पंचायत की मीटिंग
- फोटो : demo pics
सिंभावली के एक गांव में प्रेमी युगल के आपत्ति जनक हालत में पकड़े जाने को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहे तनाव के मद्देनजर बुलाई गई पंचायत ने दोनों को निकाह कराने का फरमान सुनाया। इस पर दोनों पक्षों की रजामंदी पर काजी ने प्रेमी युगल का निकाह पढ़ा।
विज्ञापन
सिंभावली के एक गांव की लड़की स्कूल में पढ़ती है, जिसके परिजन सोमवार को अपनी रिश्तेदारी में गए हुए थे। दोपहर के समय पड़ोसी गांव में रहने वाला एक युवक घर आ गया। संदेह होने पर पड़ोसी हरकत में आ गए,
विज्ञापन
जिन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो युवक और युवती कमरे में आपत्ति जनक हालत में नजर आए। इस पर पड़ोसियों ने कमरे का दरवाजा खुलवाकर दोनों को दबोच लिया। इसकी खबर मिलते ही गांव में रोष फैल गया और सूचना मिलते ही वापस लौटे परिजनों में तनाव व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
इसको लेकर आनन फानन में सार्वजनिक स्थान पर पंचायत बुलाई गई, जिसमें खबर देकर पड़ोसी गांव से लड़के के परिजनों को भी बुलाया गया। युवक और युवती की बात सुनने के बाद पंचों ने सर्व सम्मति के आधार पर उन्हें निकाह करने का फरमान सुनाया।
काफी देर तक चली वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने भी पंचायत के फरमान पर रजामंदी की मुहर लगा दी। इस पर युवक और युवती ने भी अपने परिजनों की रजामंदी को सहर्ष स्वीकार कर काजी को मौके पर बुलाया गया और शरियत कानून के अनुसार युवक-युवती का निकाह करा दिया गया।
इसमें महर के तौर पर पांच लाख की रकम तय की गई। देर शाम को परिजन और रिश्तेदारों ने बेहद सादगी भरे अंदाज में अपनी बेटी को भीगी पलकों से उसकी ससुराल के लिए विदा कर दिया।