{"_id":"69482f0ef882e2332f0fc1fb","slug":"the-high-speed-vehicle-collided-with-the-roadside-electric-poles-damaging-them-hapur-news-c-135-1-hpr1002-134504-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तेज रफ्तार सड़क किनारे लगे बिजली के खंभों से टकराई, खंभे हुए क्षतिग्र्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तेज रफ्तार सड़क किनारे लगे बिजली के खंभों से टकराई, खंभे हुए क्षतिग्र्रस्त
विज्ञापन
धौलाना में बिजली के खंभे से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद
धौलाना। थाना क्षेत्र के एनटीपीसी रोड स्थित राज शगुन फार्म हाउस के पास एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे लगे दो बिजली के खंभों से टकराई गई। इससे बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए और ट्रांसफार्मर खंभों पर झुक गया। आसपास के लोगों ने कार में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। विद्युत विभाग के अवर अभियंता ने कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
जिला गौतमबुद्धनगर के गांव बिसहाडा निवासी कार चालक शनिवार की देर रात करीब डेढ़ बजे कार से अपने घर लौट रहा था। एनटीपीसी रोड स्थित राज शुगन फार्म हाउस के पास पहुंचने पर उसकी तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े दो बिजली के खंभों से टकराई गई। इस दौरान बिजली तारों में तेज चिंगारी उठी और आसपास के गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। आसपास के लोगों ने चालक को बाहर निकाला।
इसके बाद चालक कार को लेकर मौके से चला गया। अवर अभियंता कुमार पाल ने थाने में कार के अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर देते हुए बताया कि हादसे में उनका करीब 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि अवर अभियंता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराकर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।