फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The goal of planting five thousand.

प्राधिकरण को एक दिन में पांच हजार पौधरोपण का लक्ष्य

Thu, 09 Jun 2016 08:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 09 Jun 2016 08:43 PM IST
विज्ञापन
The goal of planting five thousand.
पेड़ - फोटो : अमर उजाला

 सीएम अखिलेश यादव के प्रदेश में एक ही दिन में पांच करोड़ पौधरोपण कराने के लक्ष्य को पूरा करने के अभियान में हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण को भी शामिल किया गया है। प्राधिकरण को अभियान वाले दिन पांच हजार पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है।

विज्ञापन


हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण का यूं तो इस बरसात में 27 हजार पौधारोपण का लक्ष्य है। पर इसी के साथ सीएम अखिलेश यादव ने प्रदेश भर में जुलाई महीने में एक ही दिन में पांच करोड़ पौधारोपण कराने का लक्ष्य तय किया है, जो गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज होगा।
विज्ञापन


प्राधिकरण के सचिव व वित्त नियंत्रक विश्वजीत राय के मुताबिक पौधरोपण कार्यक्रम जुलाई में होगा, इसकी तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। शासन से हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण को पांच हजार पौधरोपण का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए पौधों की उपलब्धता तथा स्थान चयन की तैयारी की जा रही है। हर हालत में घोषित होने वाली तिथि पर प्राधिकरण पांच हजार पौधरोपण करेगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आरके सिंह ने निर्देश जारी कर दिया हैं।


अधिकांश पौधे प्राधिकरण की आवासीय योजनाओं तथा शहर के विभिन्न स्थानों पर रोपे जाएंगे। स्कूलों के प्रबंधकों से भी इसमें सहयोग लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि प्राधिकरण ने अपनी आवासीय योजनाओं में पहले से ही काफी पौधरोपण करा रखा है। इस योजना में शामिल होने से प्राधिकरण की आवासीय योजनाओं में और हरियाली आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed