{"_id":"57bdbd6b4f1c1b7c11d4ef18","slug":"the-first-day-admissions-96-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन दाखिले को पहुंचे 96 अभ्यर्थी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन दाखिले को पहुंचे 96 अभ्यर्थी
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 24 Aug 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
बीटीसी में प्रवेश
- फोटो : अमर उजाला
बीटीसी में प्रवेश के लिए बुधवार को विभिन्न जिलों से डायट पहुंचे 96 अभ्यर्थियों ने प्रवेश प्रक्रिया में भाग लिया। प्रवेश प्रक्रिया 30 अगस्त तक जारी रहेगी। अंतिम दिन चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित कॉलेजों में प्रवेश पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन
हापुड़ और गाजियाबाद के 25 कॉलेजों में बीटीसी की 1350 सीटों पर प्रवेश के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में विभिन्न जिलों के 32 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। सोमवार देर शाम डायट में कट ऑफ लिस्ट जारी की गई थी।
विज्ञापन
बुधवार को प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन विभिन्न जिलों से 96 अभ्यर्थी पहुंचे। सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। हालांकि अभी उन्हें प्रवेश पत्र जारी नहीं किया गया है,
विज्ञापन
क्योंकि अधिक अंक वाले अभ्यर्थियों को हापुड़ डायट में प्रवेश मिलना है। प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश सिंह ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के अंतिम दिन चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित कॉलेजों में प्रवेश पत्र दिए जाएंगे। पहले दिन दाखिले के लिए 96 अभ्यर्थी पहुंचे।