{"_id":"5717c6904f1c1bb8628b49bd","slug":"the-fire-burned-11-acres-of-crop","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से 11 बीघा फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से 11 बीघा फसल जली
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 20 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन से गेहूं की फसल जली
- फोटो : अमर उजाला
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मतनौरा में एक किसान के खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से आठ बीघा गेहूं की फसल जल गई। वहीं गांव वझीलपुर में गेहूं के खेत के पास खड़े ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी ने तीन बीघा गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया।
विज्ञापन
पॉवर कारपोरेशन के अधिकारियों की लापरवाही से किसानों में रोष है। गांव मतनौरा निवासी पवन गुर्जर अधिवक्ता हैं। उनके खेतों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। बुधवार दोपहर अचानक हाईटेंशन लाइन से चिंगारी निकलने लगी। इससे उनके खेत में आग लग गई।
विज्ञापन
आग देख आसपास के किसानों ने तत्काल फायरब्रिगेड को सूचना दी और आग बुझाने में जुट गए। दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। हादसे में करीब आठ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
पीड़ित किसान ने बताया कि आग के कारण 40 से 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इससे पहले भी चार अप्रैल को हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से उसकी सवा बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी।
कई बार पॉवर कारपोरेशन के अधिकारियों से हाईटेंशन लाइन हटवाने की मांग की जा चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कारपोरेशन की इस लापरवाही से किसानों में रोष है। देहात थाना क्षेत्र के गांव वझीलपुर निवासी पूर्व प्रधान सतवीर त्यागी के गेहूं के खेत के पास ट्रांसफार्मर रखा हुआ है।
बुधवार दोपहर ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से तीन बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
धौलाना थाना क्षेत्र के लालपुर सौलाना गांव में 10 बीघा गेहूं के खेत में किसी ने रंजिश के तहत आग लगा दी। फसल जलकर राख हो गई। नियात मोहम्मद के 10 बीघा गेहूं के खेत में बुधवार को आग लग गई। ग्रामीणों ने पानी, मिट्टी डालकर आग काबू पाया। पीड़ित किसान ने थाने में तहरीर दी है।