{"_id":"5863daeb4f1c1b255eeeaea1","slug":"the-fault-cuts-power-to-60-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाल्ट से 60 गांवों की बिजली 12 घंटे रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाल्ट से 60 गांवों की बिजली 12 घंटे रही गुल
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 28 Dec 2016 09:07 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : DEMO PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइन में फाल्ट होने से क्षेत्र के 60 गांवो में सुबह से रात तक बिजली गुल रही। इससे लोगों को पेयजल किल्लत और सिंचाई की समस्या झेलने के साथ ही जरूरी कामकाज ठप रहे।
विज्ञापन
क्षेत्र के लोदीपुर सब स्टेशन से होकर कुलपुर और लोदीपुर फीडरों को आ रही 33 केवीए की एचटी लाइन में बुधवार सुबह फाल्ट हो गया। इससे झड़ीना, सैदपुरा, हैदरपुर, पावटी, सादुल्लापुर, खेड़ा, लडपुरा, भगवंतपुर, ढाना,
विज्ञापन
हिरनपुरा, पावटी, पौपाई समेत 60 गांवों की बिजली सप्लाई सुबह सात से लेकर रात सात बजे तक गुल रही। बिजली सप्लाई ठप होने से जरूरी कामकाज पूरी तरह ठप रहे, तो सबमर्सेबिल समेत वाटर मोटर पंप वाले परिवारों को पानी की किल्लत से जुझना पड़ा।
विज्ञापन
बब्लू भाटी, नरेश पाल, वसील खां का कहना है कि बिजली सप्लाई ठप होने से फसलों की सिंचाई भी नहीं हो पाई, जबकि मशीन न चलने से पशुओं के चारे की किल्लत भी रही है।
कारपोरेशन अफसरों का कहना है कि लाइन में हुए फाल्ट को ठीक कराने के बाद देर शाम को बिजली सप्लाई सुचारु कर दी गई।