{"_id":"572772304f1c1b93605ccf8a","slug":"the-delegation-met-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के अटपटे शेड्यूल पर प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के अटपटे शेड्यूल पर प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 02 May 2016 08:59 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
बिजली के अटपटे शेड्यूल पर आईआईए का एक प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने अटपटे शेड्यूल को सही करने और शहर में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
आईआईए के प्रतिनिधि मंडल चैप्टर चेयरमैन अमन गुप्ता ने बताया कि बिजली निगम के अफसरों ने आश्वासन दिया था कि मार्च में 24 करोड़ रुपये का टारगेट पूरा हो जाएगा। साथ ही 20 से 22 घंटे बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन
लेकिन अघोषित कटौती से सभी उपभोक्ता परेशान हैं। उन्होंने बताया कि 1 मई से बिजली निगम ने सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे तक और रात 11 बजे से एक बजे तक बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है।
विज्ञापन
इस अटपटे शेड्यूल को लेकर उद्यामी, व्यापारी के साथ-साथ आम उपभोक्ता परेशान हैं। बिजली कटौती का शेड्यूल सुबह 6 से 8 और शाम को 6 से 8 का किया जाए। प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने बताया कि बरसात का मौसम आने वाला है,
ऐसे में जलभराव की समस्या सेशहरवासी परेशान रहते हैं। शहर में वर्षों से नालियां बंद पड़ी हैं। इन्हें खुलवा कर जलनिकासी की समस्या हल कराई जाए। डीएम ने बताया कि कि शेड्यूल बदलने के लिए वह निगम के एमडी को पत्र भेज रहे हैं।
प्रतिनिधि मंडल में व्यापारी नेता विजय अग्रवाल, सुनील जैन, ललित गोयल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, सुशील बंसल आदि मौजूद थे।