{"_id":"6a5e8746c2f7cbc509048257","slug":"the-daughter-did-not-melt-even-at-her-parents-tears-hapur-news-c-306-1-gha1001-123297-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: माता-पिता के आंसुओं से भी नहीं पिघली बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: माता-पिता के आंसुओं से भी नहीं पिघली बेटी
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र में प्रेम विवाह का एक मामला चर्चा का विषय बना रहा। अपहरण के एक मामले में कोतवाली पुलिस ने युवती की तलाश की। युवती ने बताया कि उसने गांव के ही युवक से शादी कर ली है। माता-पिता के रोने-बिलखने के बाद भी युवती ने घर जाने से इन्कार कर दिया।
पूछताछ में युवती ने बताया कि उसने गांव के ही एक युवक से अपनी मर्जी से कोर्ट में विवाह कर लिया है। युवती को कोतवाली लाए जाने पर उसके परिजन भी वहां पहुंच गए।
परिजनों ने उसे घर लौटने के लिए काफी देर तक समझाने का प्रयास किया। इस दौरान माहौल भावुक हो गया और परिजन रोने लगे। युवती अपने फैसले पर अडिग रही। उसने साफ कहा कि वह अब अपने पति के साथ ही रहेगी। कोतवाली में मौजूद लोगों के अनुसार युवती ने अपनी मां से कहा कि वह अब उनके साथ नहीं जाना चाहती। इसके बाद परिजन भावुक होकर रो पड़े।
विज्ञापन
सीओ राहुल यादव ने बताया कि पुलिस ने युवती के बयान दर्ज कर लिए हैं। नियमानुसार उसके बयान न्यायालय में भी दर्ज कराए जाएंगे। न्यायालय के आदेश और युवती के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।