{"_id":"58233b314f1c1bf77eb39919","slug":"the-child-died-of-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से बच्ची समेत तीन की मौत हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से बच्ची समेत तीन की मौत हुई
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 09 Nov 2016 09:12 PM IST
विज्ञापन
मच्छर
- फोटो : Getty Images
क्षेत्र में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिसके चलते बुधवार को बच्ची समेत तीन की मौत हो गई। गढ़ के गांव अल्लाबक्सपुर निवासी ताहिर की नौ वर्षीय बेटी फरहा को करीब 15 दिन पहले बुखार आया था।
विज्ञापन
उसका उपचार स्थानीय चिकित्सक से कराया गया, लेकिन फायदा न होने पर फरहा को मेरठ में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान बुधवार सुबह बच्ची की मौत हो गई।
ताहिर ने बताया कि मेरठ के अस्पताल में फरहा को चिकित्सकों ने जांच के बाद डेंगू की पुष्टि की थी। वहीं सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखैड़ा निवासी 55 वर्षीय सलेखचंद को भी करीब 15 दिन पहले बुखार ने जकड़ लिया था,
विज्ञापन
उसका उपचार मेरठ के अस्पताल में चल रहा था। उपचार के दौरान सलेख चंद ने भी बुधवार को दम तोड़ दिया। गांव शरीकपुर निवासी 65 वर्षीय शिमला देवी की भी बुखार के चलते मौत हो गई।
विज्ञापन