{"_id":"57c45f0a4f1c1b114b2cb5a3","slug":"the-check-stock-dal-mills","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाल मिलों पर छापा मारकर स्टॉक चेक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाल मिलों पर छापा मारकर स्टॉक चेक किया
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 29 Aug 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
जमाखोरी व महंगाई पर अंकुश लगाने की कवायद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमाखोरी व महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए एसडीएम मीनू राणा ने सोमवार को शहर की कई दाल मिलों पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान मिलों में दाल का स्टॉक, रजिस्टर आदि चेक किया गया। दो जगह अनियमितता भी पाई गई।
विज्ञापन
एसडीएम ने रिपोर्ट एडीएम रजनीश राय को सौंप दी है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, इस छापामार कार्रवाई से कारोबारियों में पूरे दिन अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन
एसडीएम (सदर) मीनू राणा ने सोमवार को दोपहर दल बल के साथ सबसे पहले खुर्जा पेच स्थित कंसल दाल मिल पहुंची और दाल-चावल का स्टाक चेक किया। इसके बाद रजिस्टर में इनकी एंट्री चेक की। स्टॉक के आधार पर यहां रजिस्टर में एंट्री कम मिली।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने पक्का बाग में दालों के थोक विक्रेता रघुनाथ स्टोर पर छापा मारा। यहां चावल का भंडारण स्टाक से अधिक था, दालों की एंट्री भी सही नहीं पाई गई। इसके बाद अमर दाल मील पर छापा मारा गया। यहां सब कुछ ठीक ठाक पाया गया।
इसके अलावा उन्होंने प्रशासन द्वारा शहर में सस्ती दरों पर दाल बिक्री के लिए लगवाए गए दालों के स्टाल का भी निरीक्षण किया। जहां सब कुछ सही पाया गया। एसडीएम की कार्रवाई के दौरान व्यापारियों में अफरातफरी मची रही।
उधर, इस बाबत एसडीएम मीनू राणा ने बताया कि निरीक्षण की जांच रिपोर्ट एडीएम को सौंप दी गयी है। रिपोर्ट के आधार पर वे आगे की कार्रवाई करेंगे।
एसडीएम मीनू राणा ने सोमवार को शहर के दो पेट्रोल पंप पर छापामार कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने घटतौली की शिकायत की थी। इसके आधार पर गढ़ रोड और बुलंदशहर रोड स्थित पेट्रोल पंप की जांच की गई। गढ़ रोड पर मशीन खराब होने के कारण जांच नहीं हो पाई। बुलंदशहर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर सब कुछ सही पाया गया।