{"_id":"648f416dc004b21f5c0d5bc4","slug":"the-chants-of-lord-jagannath-echoed-in-prabhat-pheri-hapur-news-c-135-1-hpr1001-331-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: प्रभात फेरी में गूंजे भगवान जगन्नाथ के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: प्रभात फेरी में गूंजे भगवान जगन्नाथ के जयकारे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। भगवान श्री जगन्नाथ रथ सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को शहर के विभिन्न मोहल्लों में भगवान जगन्नाथ की प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में श्रद्धालु पालकी के साथ चलते हुए जयकारों के साथ भगवान जगन्नाथ का गुणगान करते चल रहे थे।
प्रभात फेरी में शामिल होने के लिए सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ चंडी रोड स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंचने लगी। जहां भगवान जगन्नाथ की सुंदर पालकी को रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया। इसके बाद नगर के विभिन्न मोहल्लों से प्रभात फेरी निकाली गई।
प्रभात फेरी श्री लक्ष्मी नारयाण मंदिर से प्रारंभ होकर चैंबर वाली गली, निहालचंद बिल्डिंग, मोहल्ला सत्तीबाड़ा, गांधी गंज से चंडी रोड, छोटी मंडी, पापड़ वाली गली, छतरी वाला कुंआ, चाहकमाल चौक, बराही चौक, खारी से होते हुए ब्रह्मनान में पहुंचकर हरिओम के यहां विश्राम किया। प्रभात फेरी में श्रद्धालु जयकारे लगाते चल रहे थे, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। विभिन्न मोहल्लों में श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए। सोमवार को प्रभात फेरी पक्का बाग चौराहा स्थित बाबा बख्तावर नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर गौशाला, इंद्रलोक, भगवानपुरी, पन्नापुरी, शक्तिनगर होते हुए कृष्णा नगर में टीएसएस स्कूल के सामने सुभाषचंद शर्मा के यहां विश्राम करेगी।
विज्ञापन
इस मौके पर राजेश, हरिओम, विनय, राकेश वर्मा, संजय, राजेंद्र, शुभम, सौरभ, गोपाल अग्रवाल, राजू, अनुराग, मोनू शर्मा, जयभगवान, सुनील जैन, मदनलाल, नरेश आदि शामिल रहे।