फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The bus depot will Hitec Hapur.

हाईटेक होगा हापुड़ डिपो का बस स्टैंड

Sat, 30 Jul 2016 07:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 30 Jul 2016 07:50 PM IST
विज्ञापन
The bus depot will Hitec Hapur.
उत्तर प्रदेश परिवहन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रोडवेज प्रबंधन जल्द डिपो को हाईटेक करेगा। मुख्य द्वार पर नया गेट बनाने की योजना है। साथ ही पानी की टोटियां भी बदली जाएंगी।

विज्ञापन


इसके अलावा डिस्पले भी लगाए जाएंगे ताकि मुसाफिरों को बसों के आवागमन का आसानी से पता चल सके। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेज दिया है।
विज्ञापन

दरअसल, कहने को हापुड़ डिपो पश्चिमी उत्तर प्रदेश से प्रदेश सरकार को सबसे ज्यादा राजस्व देता है

लेकिन  आज भी बस अड्डा अपनी बदहाली पर रो रहा है। आलम यह है कि मुख्य द्वार की हालत जर्जर हो चुकी है। बाथरुम की टोटियां गायब हैं। सफाई नहीं होने के कारण नालियां गंदगी से ओवरफ्लो हो रही हैं, जिससे मच्छर-मक्खियों का आलम रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अब डिपो के अधिकारियों ने ही यात्रियों की परेशानी को देखते हुए सुविधाएं बढ़ाने का निर्णय कर लिया है। प्रस्ताव के अनुसार दोनों तरफ के मुख्य द्वार पर नए गेट, बाथरुम और अन्य स्थानों पर नई टोटियां, बाहर डिस्पले स्क्रीन, बड़ा घंटा और लाऊडस्पीकर लगाया जाएगा।  


एआरएम एनपी सिंह का कहना है कि यहां सुविधाओं की कमी को देखते हुए बस अड्डे की सूरत बदलने के लिए मुख्यालॎय को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। उम्मीद है कि माह के अंत तक या अगस्त के प्रथम सप्ताह में प्रस्ताव को हरी झंडी मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed