{"_id":"56fbf5b74f1c1bd269f00334","slug":"the-bsudha-festival-celebrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया गया बसौड़ा पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया गया बसौड़ा पर्व
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 30 Mar 2016 09:20 PM IST
विज्ञापन
शीतलाष्टमी बसौड़ा पर्व धूमधाम से मना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के मंदिरों में बुधवार को शीतलाष्टमी बसौड़ा पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस पर्व पर महिलाओं ने मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की। सुबह से ही नगर के एकेपी इंटर कालेज के पीछे स्थित शीतला माता के मंदिर में श्रद्धालुओं की लाइन लगनी शुरु हो गई थी।
विज्ञापन
सुबह नौ बजे तक मंदिर में भारी भीड़ एकत्र हो गई थी। महिलाओं ने घर में बनाए मीठे पुए, उपलों की माला लेकर मंदिर में पहुंची। मान्यता है कि इस दिन माता के मठ पर हल्दी के छींटे लगाने से बच्चों में चेचक और गंभीर त्वचा संबंधी रोग नहीं होते हैं।
विज्ञापन
बसौड़ा पर्व पर शीतला मंदिर को आकर्षक सजाया गया था। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस ने भी कड़े इंतजाम किए थे। शीतला माता मंदिर के अलावा चंडी मंदिर, पथवारी मंदिर, शिव मंदिर आदि में भी महिलाओं ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन