{"_id":"6953fbc4542a2c7bc20a70c9","slug":"the-abdullahpur-bhagwantpur-road-in-garh-will-be-widened-work-will-be-done-at-a-cost-of-rs-860-crore-hapur-news-c-135-1-hpr1005-134904-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गढ़ में अब्दुल्लापुर-भगवंतपुर मार्ग का होगा चौड़ीकरण, 8.60 करोड़ से होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गढ़ में अब्दुल्लापुर-भगवंतपुर मार्ग का होगा चौड़ीकरण, 8.60 करोड़ से होगा काम
विज्ञापन
हापुड़। लोक निर्माण विभाग की ओर से गढ़मुक्तेश्वर में अब्दुल्लापुर-भगवंतपुर मार्ग का चौड़ीकरण कराया जाएगा। इसके लिए प्रस्तावित 15.50 करोड़ रुपये में से 8.60 करोड़ रुपये के बजट की स्वीकृति के बाद टेंडर निकाला गया है। बुधवार (आज) तक निविदा डालने की अंतिम तिथि रहेगी। इसके बाद फरवरी में निर्माण कार्य शुरू होगा।
वर्तमान में इस 10.800 किलोमीटर लंबे मार्ग की चौड़ाई 3.75 मीटर है। जिसे बढ़ाकर 5.50 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। इस मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढीकरण के लिए विभाग ने 15.50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा था, इसमें से 8.60 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृति हुआ था। एक साल में इस निर्माण कार्य को पूरा करना होगा। अभी इस मार्ग से हजारों ग्रामीण प्रतिदिन गुजरते हैं। ऐसे में सड़क का चौड़ीकरण होने से वाहन चालकों को बड़ा लाभ मिलेगा। सड़क का चौड़ीकरण होने से गढ़मुक्तेश्वर, शाहपुर चौधरी, अब्दुल्लापुर, नयागांव, इनायतपुर, आलमनगर, भगवंतपुर और मुकीमपुर के ग्रामीणों को भी फायदा होगा। गढ़ विधायक हरेंद्र सिंह के द्वारा दिए गए प्रस्ताव के बाद इस सड़क का चौड़ीकरण कराया जा रहा है।
मामले में अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह का कहना है कि 31 दिसंबर तक निविदा डालने का अंतिम प्रक्रिया रहेगी। निविदा पास होने के बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा।