फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur car bike collision tekchand death family road block

हापुड़ में भीषण सड़क हादसा: बाइक को कई मीटर तक घसीट ले गई कार, एक की मौत; महिला और किशोर गंभीर, वीडियो

Thu, 22 Oct 2026 06:51 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: विकास कुमार Updated Thu, 22 Oct 2026 06:51 PM IST
सार

इस हादसे में सिंभावली थाना क्षेत्र के माधापुर निवासी टेकचंद (55) की मौके पर ही मौत हो गई। वे खेती व मजदूरी करते थे। वहीं, बाइक पर सवार उनकी समधन (बेटे की सास) देवेंद्री निवासी भमेठा, गाजियाबाद और देवेंद्री का बेटा यश गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
hapur car bike collision tekchand death family road block
मृतक टेकचंद की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर आजमपुर के पास गुरुवार शाम तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार 55 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


Trending Videos

कार ने बाइक को कई मीटर तक घसीटा
पुलिस के अनुसार गुरुवार शाम कुचेसर रोड चौपला से मोहम्मदपुर आजमपुर की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। तेज रफ्तार कार किसी वाहन को ओवरटेक कर रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार ने बाइक को कई मीटर तक सड़क पर घसीटते हुए आगे निकल गया। जबकि कार और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने सड़क पर शव रख लगाया जाम
इस हादसे में सिंभावली थाना क्षेत्र के माधापुर निवासी टेकचंद (55) की मौके पर ही मौत हो गई। वे खेती व मजदूरी करते थे। वहीं, बाइक पर सवार उनकी समधन (बेटे की सास) देवेंद्री निवासी भमेठा, गाजियाबाद और देवेंद्री का बेटा यश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही बाबूगढ़ थाना पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने आक्रोशित होकर शव को मौके से उठने नहीं दिया और कुचेसर रोड चौपला-किठौर मार्ग पर शव को रखकर जाम लगा दिया। देर शाम तक परिजनों का हंगामा जारी था। इस दौरान भारी पुलिसबल परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed