फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Tension between two communities in dispute over green fodder in Hapur stone pelting from both side

हापुड़ में हंगामा: हरे चारे के विवाद में दो समुदायों में टकराव, काली मस्जिद के पास दोनों ओर से जमकर हुआ पथराव

Sun, 02 Jul 2023 10:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़ Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 02 Jul 2023 10:19 PM IST
सार

मौके पर पुलिस पहुंच गई और शांति व्यवस्था कायम करने की कोशिश की। लेकिन करीब आधा घंटे तक पथराव होता रहा।

विज्ञापन
Tension between two communities in dispute over green fodder in Hapur stone pelting from both side
हापुड़ में दो समुदायों के बीच तनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत मोहल्ला शकरकुई ब्रह्मनान में काली मस्जिद के पास शनिवार रात हुए विवाद ने रविवार को बड़ा रूप धारण कर लिया। शाम के समय एक बार फिर विवाद हुआ और दोनों संप्रदायों के लोग आमने सामने आ गए। करीब आधा घंटे तक दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और छह से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस उपद्रवियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

मोहल्ला शकरकुई ब्रह्मनान में जगन भैंसों की डेयरी का काम करता है। जिसके कारण भैंसों का हरा चारा रास्ते पर पड़ा रहता है। शनिवार शाम सामने रहने वाले एक दूसरे संप्रदाय के आरिफ ने इसका विरोध किया था, तो डेयरी मालिक पक्ष के लोग एकत्र हो गए। इस दौरान हाथापाई शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार शाम एक बार फिर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग मौके पर जमा हो गए और पथराव शुरू हो गया। मौके पर पुलिस पहुंच गई और शांति व्यवस्था कायम करने की कोशिश की। लेकिन करीब आधा घंटे तक पथराव होता रहा। इस दौरान मौके पर एएसपी मुकेश चंद मिश्रा, सीओ अशोक कुमार सिसौदिया और भारी पुलिसबल मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

पुलिस के सामने ही मकान की छतों से पथराव
बताया जाता है कि शाम की नमाज के बाद कुछ लोग एकत्र होकर मौके पर पहुंच गए और विवाद शुरू हो गया। स्थानीय चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही पथराव होता रहा। मकानों के बाहर से ताले लगाकर युवक अंदर से छतों से पथराव कर रहे थे। पुलिस ने बाद में ताले तोडक़र अंदर से युवकों को हिरासत में लिया। इस दौरान दो महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। इस दौरान मोहल्ले के लोग दहशत में रहे और घरों में घुस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed