{"_id":"6446bc0ae1d2d472800845d7","slug":"tenant-murder-jagdish-for-rupees-hapur-news-c-30-1-88129-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: किरायेदार ने ही चंद रुपयों के लालच में की जगदीश की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: किरायेदार ने ही चंद रुपयों के लालच में की जगदीश की हत्या
विज्ञापन
फोटो- 15, 16
धौलाना। किरायेदार ने ही अपने साथी के साथ योजना बनाकर मकान मालिक जगदीश को चंद रुपयों के लालच में मौत के घाट उतारा और गांव के ही जंगल में दफना दिया। एटीएम से निकाले गए रुपये और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से दोनों आरोपियों की पहचान ने राज खोल दिया। हत्या का खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का शव बरामद किया।
थाना प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद गौतम ने बताया कि गांव कपूरपुर निवासी जगदीश पुत्र मामचंद छह जनवरी से लापता थे। मृतक के भाई सरजीत ने बताया कि फिलहाल जगदीश गाजियाबाद में रह रहे थे। सिहानी गेट थाना में भाई की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस के मुताबिक मृतक ने कुछ दिन पहले ही अपना गांव का मकान बेचा था। काफी समय बीत जाने के बाद जब जगदीश घर नहीं लौटे तो उन्हें शक हुआ। परिजनों ने उनके बैंक खाते की डिटेल निकलवाई तो पता चला कि सात अप्रैल को उनके खाते से 80 हजार रुपये निकाले गए हैं। जिस स्थान से एटीएम द्वारा नकदी निकाली गई वहां की फुटेज सीसीटीवी फुटेज निकलवा कर पुलिस ने बारीकी से जांच की तो मामला खुल गया।
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देने वाले सोमबीर और सोनू को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने कबूल करते हुए बताया कि जगदीश की हत्या करने के बाद उन्होंने उसके खाते से पैसे निकाले। पुलिस ने देर रात मृतक के परिजनों के साथ आरोपियों को मौके पर ले जाकर जगदीश का दफनाया हुआ शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
संपत्ति पर थी आरोपियों की नजर
सोमवीर मूल निवासी महमदपुर अपनी ननिहाल में रह रहा था। सोमवीर के मुताबिक जगदीश की पत्नी और बच्चे नहीं होने पर वह लंबे समय से उसकी संपत्ति पर नजर गड़ाए हुए था। वह जगदीश के मकान में ही रहता था। उसे घर बेचने और खाते में रुपए होने की जानकारी थी । सात जनवरी को जगदीश जब गाजियाबाद से कपूरपुर आया तो उसने सोनू के साथ मिलकर जगदीश को बाग में ले गए वहां शराब पिलाने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद गड्ढा खोदकर शव दफना दिया।