{"_id":"6abfed957a06421090019681","slug":"ten-percent-of-pregnant-women-found-to-be-in-the-high-risk-category-hapur-news-c-135-1-hpr1002-149530-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हाई रिस्क श्रेणी में मिलीं दस फीसदी गर्भवती महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हाई रिस्क श्रेणी में मिलीं दस फीसदी गर्भवती महिलाएं
विज्ञापन
गढ़ रोड सीएचसी में जांच कराती गर्भवती महिला।संवाद
हापुड़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए विशेष जांच शिविर लगा। इसमें दस फीसदी महिलाएं हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की श्रेणी में मिलीं। इन महिलाओं का उपचार शुरू कराया गया है। साथ ही समय-समय पर अल्ट्रासाउंड के लिए भी बुलाया जाएगा।
शिविर में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। जांच के दौरान हाई रिस्क श्रेणी में मिली महिलाओं को विशेष निगरानी में रखने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी गई।
आठ दिन तक ब्लॉकों में लगेंगे शिविर
हापुड़, गढ़, धौलाना और सिंभावली ब्लॉक परिसरों में आठ दिन तक स्वास्थ्य जांच शिविर लगेंगे। इसमें मरीजों की 100 से अधिक जांच हो सकेंगी, साथ ही जीवन रक्षक दवाएं भी मिलेंगी। सरकारी अस्पतालों में भी शिविर लगेंगे। एमओआईसी डॉ.कपिल ने बताया कि जांच शिविर में जो महिलाएं एचपीआर श्रेणी में आई हैं, उनकी विशेष निगरानी होगी। उपचार के साथ आवश्यक जांचें भी समय-समय पर कराई जाएंगी।