फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   tempreture down, cold air

बूंदाबांदी, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

Sun, 14 Feb 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Sun, 14 Feb 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
tempreture down, cold air
पहाड़ों पर हुुई बर्फबारी ने दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से ठंड का अहसास कराया। दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की-बूंदाबांदी के बाद तेज ठंडी हवाएं चलती रहीं।
विज्ञापन


हालांकि बाद में खिली धूप ने ठंडी हवाओं के असर को थोड़ा कम किया, लेकिन शाम होते-होते एक बार फर से ठंडी हवाओं ने मौसम को सर्द कर दिया।

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 48 घंटों में उत्तर पश्चिमी भारत के न्यूूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। पहाड़ों की बर्फबारी का असर उत्तर भारत के कुछ राज्यों में देखने को मिला।
विज्ञापन


दिल्ली में सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे। दोपहर 12 बजे तक बादलों व धूप के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। हालांकि उसके बाद खिली हुई धूप निकली। राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा।  उत्तर भारत में हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं हिमपात हुआ। जबकि पंजाब और हरियाणा में कहीं-कहीं गरज के साथ बौछारें पड़ीं। मैदानी क्षेत्र में सबसे कम न्यूनतम तापमान अमृतसर (पंजाब) में 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 48 घटों में ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना जताई है। इस दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कहीं कहीं हल्की धुंध रहने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed