{"_id":"570526ff4f1c1b484cc81219","slug":"temple-decorated-for-the-maa-durga-welcome","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मां’ के स्वागत के लिए सजने लगे मंदिर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मां’ के स्वागत के लिए सजने लगे मंदिर
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 11 Sep 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
चैत्र नवरात्रों में देवी मां के मंदिर सजने लगे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत्र नवरात्रों को लेकर देवी मां के मंदिर सजने लगे हैं। शुक्रवार को नवरात्र का पहला दिन होगा। बाजार भी नवरात्रों को लेकर गुलजार हो रहे हैं। पूजन सामग्री, फलों की जमकर खरीदारी की जा रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार को नवरात्र के पहले दिन हजारों की संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु मंदिरों में मां की पूजा अर्चना करेंगे। शहर के प्रमुख चंडी मंदिर, मंशादेवी मंदिर, फ्रीगंज रोड स्थित नौ देवी मंदिर, माहेश्वरी मंदिर, शीतला माता मंदिर, हरमिलाप मंदिर, चितौली मंदिर, दोयमी मंदिर सहित अनेक मंदिरों में सफाई, रंग रोगन का कार्य हो रहा है।
विज्ञापन
मंदिरों को विशेष रुप से सजाया जा रहा है। सिद्ध पीठ चंडी मंदिर में भव्य सजावट की जा रही है। चंडी मंदिर समिति के मंत्री चेतन प्रकाश अग्रवाल, मन्नी वर्मा ने बताया कि समूचे नवरात्रों में मंदिर समिति श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर रहेगी।
विज्ञापन
बुलंदशहर रोड स्थित मंशा देवी मंदिर को भी लाइटों से सजाया जा रहा है। मंदिर में सफाई व्यवस्था चाक चौबंद की जा रही है। श्रद्धालु भी नवरात्रों की तैयारी में जुटे हैं। गृहणी बीना शर्मा का कहना है कि नवरात्रि की पूजा के लिए पूजा घर की साफ-सफाई की जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक रामनयन यादव ने बताया कि जिले के सभी सीओ, थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि मंदिरों के पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाए। अधिक भीड़ वाले मंदिरों में महिला पुलिसकर्मियों के साथ-साथ सादे कपड़ों में पुलिस बल तैनात किए जाएं। संदिग्ध लोगों पर विशेष ध्यान रखा जाएगा।
नवरात्रों पर व्रत के सामान से लेकर माता की पोशाक पर महंगाई भारी पड़ रही है। तमाम वस्तुओं के दाम पिछले साल के मुकाबले काफी बढ़ गए हैं। व्रत में प्रयोग होने वाले कुट्टू , सिंघाड़े का आटा, गोला, समा के चावल, चौलाई के साथ-साथ माता की चुनरी, पोशाक, शृंगार, नारियल आदि के दामों में वृद्धि हुई है।
चंडी मंदिर के निकट माता की पोशाक की दुकान करने वाले नवीन आनंद ने बताया कि पोशाकों के दामों में 15 से बीस प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं व्रत का सामान बेचने वाले राजेंद्र पंसारी ने बताया कि व्रत के सामान में इस वर्ष 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।