फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Temperatures Drop Due to Strong Winds and Rain; Wheat Crop Faces Threat

Hapur News: तेज आंधी, बारिश से गिरा तापमान, गेहूं पर मंडराया संकट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Temperatures Drop Due to Strong Winds and Rain; Wheat Crop Faces Threat
शाम के समय तेज हवा चलने के कारण उड़ती धूल के बीच सड़क पर जाते लोग। संवाद
हापुड़। शुक्रवार शाम को तेज आंधी और बूंदाबांदी ने किसानों की समस्याएं बढ़ा दी हैं। गेहूं की फसल पककर तैयार है। ऐेसे में इस तरह का मौसम फसल को नुकसान पहुंचा सकता है। आसमान में छाए बादलों से तापमान में भी गिरावट आई।
विज्ञापन


मार्च और अप्रैल महीने में बेमौसम बरसात किसानों की समस्या का सबब बनी है। शुक्रवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे लेकिन उमस के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन


शाम करीब छह बजे तेज आंधी शुरू हो गई। धूल भरी हवाओं से लोगों का बुरा हाल हो गया। साथ ही हल्की बरसात ने भी मौसम को ठंडा कर दिया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक ने बताया कि गेहूं की फसल के लिए अब बादल और बारिश ठीक नहीं है। इस समय चटक धूप की जरूरत है। यदि दस दिन मौसम ठीक रह जाए तो फसल काफी हद तक समेटी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज हवाओं के कारण शहर से लेकर देहात अंचल तक के बिजलीघरों को बंद कर दिया गया। हालांकि, आंधी समाप्त होने पर आपूर्ति चालू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed