{"_id":"6822282d136c654b5b044100","slug":"temperature-increase-hapur-news-c-135-1-hpr1001-124281-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दो डिग्री बढ़ा तापमान, गर्मी ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दो डिग्री बढ़ा तापमान, गर्मी ने किया बेहाल
Mon, 12 May 2025 10:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 12 May 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। तापमान में हो रही बढ़ोतरी के साथ गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। इसके साथ लू भी बेहाल कर रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।
सोमवार दोपहर तेज धूप और 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए एसी, कूलर, पंखों का सहारा लेते दिखाई दिए। अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार का कहना है कि इस सप्ताह लू और भीषण गर्मी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त रहेगा। ऐसे में लोग अपनी सेहत का ध्यान रखें।