फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   temperature 41 degrees, while people suffering.

पारा 41 डिग्री पर, लोग हुए बेहाल

Fri, 27 May 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 27 May 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
temperature 41 degrees, while people suffering.
भीषण गर्मी के साथ पारा 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचा - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को भीषण गर्मी के साथ पारा 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचने पर नगरवासी गर्मी से बेहाल रहे।  सूरज की तपस से बढ़ी  गर्मी में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। तापमान के घटने-बढने एवं तेज धूप ने लोगों के समक्ष परेशानी खड़ी कर दी है।

विज्ञापन


तेज धूप और गर्म हवाओं से लोगों का चेहरा झुलसने लगे हैं। दोपहर के समय लोग घरों से निकलने पर परहेज क रने को मजबूर हैं। यही कारण है कि दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है।
विज्ञापन


तापमान कभी 39 तो कभी 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक एवं न्यूनतम 25 से 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तापमान बढने से नगरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम में बढ़ते तापमान को देखकर चिकित्सक लोगों को बचाव करने के उपाय बता रहे हैं। शहर के प्रसिद्ध फिजीशियन एवं कार्डियोलोजिस्ट डा.गौरव मित्तल बताते हैं कि तेज धूप के कारण सर्दी गर्मी हो जाती है।


इससे नजला खांसी, गला खराब, बुखार और पेट का इंफेक्शन हो सकता है। कोई भी फल या सब्जी खरीदी जाए तो ताजे पानी में पहले उसे कुछ देर रखा जाए और उसके बाद सेवन किया जाए ताकि पेट को नुकसान न करें। अगर गर्मी में अत्याधिक तेज बुखार हो तो पानी की पट्टी रोगी के माथे पर रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed