फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Teens entered the bottle head.

ड्राइवरों के झगड़े में किशोर के सिर में घुसी बोतल

Tue, 28 Jun 2016 08:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 28 Jun 2016 08:32 PM IST
विज्ञापन
Teens entered the bottle head.
किशोर के सिर में घुसी बोतल - फोटो : अमर उजाला

टोल प्लाजा पर पानी बेचने वाले किशोर को झगड़े में बीच बचाव करना मंहगा पड़ गया। ट्रक ड्राइवर को निशाना बनाकर कंटेनर ड्राइवर द्वारा मारी गई बोतल उसके सिर में जा घुसी। घायल किशोर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


गांव अल्लाबख्शपुर स्थित टोल प्लाजा के पास मंगलवार सुबह करीब दस बजे साइड लगने पर कंटेनर और ट्रक ड्राइवर के बीच मारपीट हो गई। बोतल बंद पानी बेच रहे कई बच्चे उनका बीच बचाव करने में जुट गए।
विज्ञापन


कंटेनर ड्राइवर ने हाईवे किनारे स्थित खोखे में रखी कोल्ड ड्रिंक की बोतल उठाकर ट्रक चालक पर हमला कर दिया। बोतल के वार से वह तो बच गया, लेकिन बीच बचाव कर रहे जावेद के सिर में बोतल जा घुसी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद दोनों चालक अपने वाहन लेकर भाग गए। मौके पर एकत्र लोगोें ने उसको नर्सिंग होम में भर्ती कराया। घायल किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

पुलिस ने टोल प्लाजा के आसपास जाम और हादसों के चलते पानी बेचने वाले बच्चों की रोकथाम की तैयारी भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed