फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Teenager killed by bricking in Hapur to avenge molestation

UP: हापुड़ में छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए किशोर की ईंटों से कुचलकर हत्या, खेत में नग्न शव फेंका...कपड़े जलाए

Wed, 19 Nov 2025 07:30 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 19 Nov 2025 07:30 PM IST
सार

आरोपी सचिन ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथी पुष्पेंद्र को घर बुलाकर हिमांशु की हत्या की साजिश रची थी। हिमांशु ने करीब सात माह पहले गांव में ही उसकी भतीजी के साथ छेड़छाड़ की थी। जिसका उस समय गांव में ही फैसला हो गया था। लेकिन सचिन इस बात का बदला लेना चाहता था

विज्ञापन
Teenager killed by bricking in Hapur to avenge molestation
मामले का खुलासा करते पुलिस के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सात माह पहले छेड़छाड़ के एक मामले में बदला लेने के लिए 15 वर्षीय किशोर हिमांशु उर्फ कलवा की ईंटों से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या की दी गई। गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव कनकपुर निवासी हिमांशु दो दिन से लापता था और उसकी गुमशुदगी पिलखुवा थाने में दर्ज कराई थी। हत्या के बाद आरोपियों ने गांव दतैड़ी के जंगल स्थित एक ईंख के खेत में शव फेंक दिया और कपड़े आदि जला दिए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त ईंटों के टुकड़े व जले हुए कपड़े व चप्पल बरामद की हैं।

विज्ञापन


एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव कनकपुर निवासी किशोर हिमांशु उर्फ कलवा पुत्र नरेश पंवार गांव दतैड़ी गेट पर स्थित गांव निवासी जितेंद्र पंवार के प्रॉपर्टी डीलिंग ऑफिस पर पिछले करीब एक वर्ष से रह काम कर रहा था।

विज्ञापन

सोमवार को प्रॉपर्टी डीलर जितेंद्र ने पिलखुवा पुलिस को सूचना दी कि सचिन उर्फ पस्सू निवासी गांव कनकपुर जिला गाजियाबाद व पुष्पेंद्र निवासी गांव मानपुर जिला बुलंदशहर हालपता गांव खेड़ा हिमांशु को खल की बोरी खरीदने के बहाने से बाइक पर बैठाकर ले गए थे। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरु की। सीओ अनीता चौहान व कोतवाल श्यौपाल सिंह की मौजूदगी में पुलिस टीम ने मंगलवार की रात में ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

इसके बाद दोनों की निशानदेही पर गांव दतैड़ी जंगल स्थित ईंख के खेत से हिमांशु के शव को बरामद कर लिया। आरोपी सचिन ने पूछताछ में बताया कि सोमवार की दोपहर करीब दो बजे वह अपने साथी पुष्पेंद्र के साथ बाइक लेकर गांव दतैड़ी गेट स्थित प्रॉपर्टी ऑफिस पहुंचे थे। इसके बाद वे उसे नहाली रोड स्थित गांव दतैड़ी जंगल स्थित एक ईंख के खेत में गन्ना तोड़ने के लिए अंदर ले गए। इसके बाद दोनों आरोपियों ने ईंटों से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हिमांशु की हत्या कर दी।

विज्ञापन

हत्या के बाद आरोपियों ने शव के कपड़े उतारकर उसे खेत में फेंक दिया और घटनास्थल से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर ईंटों के टुकड़े जमीन दबा दिए। पहचान छिपाने के लिए हिमांशु के कपड़े व चप्पलों में भी कुछ ही दूरी पर आग लगा दी। इसके बाद वह यहां से बाइक लेकर फरार हो गए थे।

सात माह पहले हुई भतीजी से छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए की हत्या --
सचिन ने पूछताछ में बताया कि उसने सोमवार को अपने साथी पुष्पेंद्र को घर बुलाकर हिमांशु की हत्या की साजिश रची थी। हिमांशु ने करीब सात माह पहले गांव में ही उसकी भतीजी के साथ छेड़छाड़ की थी। जिसका उस समय गांव में ही फैसला हो गया था। लेकिन सचिन इस बात का बदला लेना चाहता था और अंदर ही अंदर गुस्सा पाले हुए था। ऐसे में दोनों ने हत्या का पूरा प्लान बनाया और हिमांशु को लेकर उसके पास पहुंच गए। लेकिन दोनों हिमांशु को ले जाते हुए सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए और पुलिस ने इसी के आधार पर पूरा खुलासा कर दिया।

दो भाइयों में छोटा था हिमांशु -
हिमांशु दो भाइयों में सबसे छोटा था। हिमांशु का बड़ा भाई दिपांशु है। हिमांशु गरीब परिवार से ताल्लुक रखता था। हिमांशु की मौत से परिवार में कोहराम मचा था। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed