फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Teenage girl troubled by misdeed and harassment drank acid and died during treatment

कामिल की करतूतों से परेशान किशोरी ने दी जान: चार साल से दरिंदगी से थी परेशान, तेजाब पिया, उपचार के दौरान मौत

Thu, 19 Feb 2026 08:54 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 19 Feb 2026 08:54 PM IST
सार

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का मामला है। उत्पीड़न में आरोपी के पिता ने भी साथ दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Teenage girl troubled by misdeed and harassment drank acid and died during treatment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में युवक ने 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद भी उसका उत्पीड़न करता रहा। परेशान होकर करीब 15 दिन पहले पीड़िता ने तेजाब पी लिया था, लेकिन उपचार के दौरान पीड़िता की मौत हो गई। मृतका की मां ने मोहल्ले के ही एक युवक पर दुष्कर्म और इस उत्पीड़न में आरोपी के पिता की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने मामले में पुत्र और उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

चार वर्षों से कर रहा था शारीरिक शोषण
नगर के एक मोहल्ले की महिला ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री नगर के एक स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा थी। मोहल्ले के ही कामिल ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया था और वह पिछले करीब चार वर्षों से पुत्री का शारीरिक शोषण कर रहा था। जब इस बात की जानकारी उन्हें हुई तो उन्होंने कामिल और उसके पिता को समझाया, लेकिन युवक ने मिलना-जुलना बंद नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कामिल उनकी पुत्री को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। इस पूरे कृत्य में युवक के पिता भूरा ने भी अपने पुत्र का साथ दिया। लगातार तनाव और बदनामी के डर से पुत्री अवसाद में चल रही थी। जिसके चलते उसने तीन फरवरी 2025 को तेजाब पी लिया। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत बिगड़ने पर चार फरवरी को अनवरपुर स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां करीब दो सप्ताह तक उपचार चला, लेकिन हालत गंभीर होने पर 17 फरवरी को उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लेकिन यहां उपचार के दौरान पीड़िता ने बुधवार को दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

पीड़िता की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पीड़िता की मां ने इस संबंध में एसपी से शिकायत करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि एसपी के आदेश पर कामिल और उसके पिता भूरा के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed