फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Teenage girl riding a scooter injured in a collision with a tractor-trolley

Hapur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार किशोरी घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl riding a scooter injured in a collision with a tractor-trolley
कुचेसर चौपला। थाना क्षेत्र के पुराना हाईवे सिमरौली बिजली घर के सामने सड़क किनारे खड़ी आलू से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से स्कूटी की भिड़ंत हो गई। इसमें स्कूटी सवार किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दी। दुर्घटना के बाद हाईवे के एक तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, एक चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली में आलू लादकर बाबूगढ़ से हापुड़ की ओर जा रहा था। सिमरौली बिजली घर के पास अचानक ट्रॉली के टायर में पंचर हो गया। इसके बाद चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसी बीच कस्बा बाबूगढ़ निवासी वीशू (15) अपनी स्कूटी पर सवार होकर हापुड़ तरफ जा रही थी। इस दौरान उसकी स्कूटी ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

हादसा देख आसपास के लोगों ने वीशू को गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर उसके परिजनों को सूचना दी। किशोरी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। दुर्घटना के बाद हाईवे के एक तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया। हादसे के सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर-ट्रॉली को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि हादसे के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed