{"_id":"68d1874a873de53fd6017037","slug":"team-survey-in-dheerkheda-hapur-news-c-135-1-hpr1005-130569-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: धीरखेड़ा में जलनिकासी के लिए तीन विभागों की टीम करेगी सर्वेक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: धीरखेड़ा में जलनिकासी के लिए तीन विभागों की टीम करेगी सर्वेक्षण
Mon, 22 Sep 2025 10:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 22 Sep 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। व्यापार बंधु व जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट में हुई। बैठक में बार-बार पुराने मुद्दे उठने के बाद भी उनका समाधान न होने पर व्यापारियों और उद्यमियों ने नाराजगी जताई। वहीं, धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की जलनिकासी के समाधान के लिए तीन विभागों की टीम मिलकर जल्द तकनीकी सर्वेक्षण करेगी। सीडीओ हिमांशु गौतम ने बैठक में संबंधित अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य रूप से एमजी रोड औद्योगिक क्षेत्र पर सड़क व नाला निर्माण के प्रकरण को उद्यमियों ने उठाया। इस पर सीडीओ ने यूपीसीडा के वरिष्ठ प्रबंधक को शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए। धीरखेड़ा स्थित औद्योगिक इकाइयों की जलनिकासी के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता और जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी की संयुक्त टीम का गठन कर तकनीकी सर्वेक्षण के निर्देश दिए। व्यापारियों की ओर से संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने शहर में पार्किंग की समस्या को उठाया। सीडीओ ने कहा कि व्यापार बंधु व जिला उद्योग बंधु द्वारा जो भी समस्या बैठक में उठाई गई हैं, उनका निस्तारण आगामी बैठक से पूर्व जरूर हो जाना चाहिए। उपायुक्त उद्योग अलका वर्मा ने संबंधित विभागों की रिपोर्ट बैठक में रखी। बैठक में सभी एसडीएम, सीओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।