फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Team formed to investigate irregularities in connection

Hapur News: कनेक्शन में अनियमितता की जांच के लिए टीम गठित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Team formed to investigate irregularities in connection
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। चमरी निवासी महिला के दो किलोवाट के कनेक्शन में अनियमितता का मुख्य अभियंता कार्यालय ने संज्ञान लिया है। टीम गठित कर, एस्टीमेट, टीसी और अन्य दस्तावेजों की जांच के आदेश दिए हैं। दो अवर अभियंताओं के बीच चल रहा विवाद थाने तक पहुंच गया है, इस मामले में भी विभागीय जांच शुरू हो गई है।

चमरी निवासी उपभोक्ता मीनू शर्मा ने बताया कि उसने दो किलोवाट कनेक्शन का आवेदन किया था। उसे पहले 80 हजार का एस्टीमेट बनने की बात कही गई, इतना पैसा देने में असमर्थता जताने पर एस्टीमेट कम किया गया। हालांकि जेई सुधीर कुमार का कहना है कि नियमानुसार एस्टीमेट 60 हजार के करीब की तैयार किया गया था।
विज्ञापन


हालांकि उपभोक्ता को एस्टीमेट जमा करने की जो टीसी दी गई थी वह 29778 रुपये थी। एस्टीमेट से करीब यह आधी थी। यह त्रुटि किस स्तर पर हुई, इसकी जांच होनी अभी बाकी है। लेकिन अवर अभियंता का कहना है कि डिवीजन कार्यालय से ही इसमें त्रुटि हुई है। उनके द्वारा बनाया एस्टीमेट कार्यालय में जमा है। इस मामले में अवर अभियंता सुधीर कुमार ने प्रीत विहार बिजलीघर के अवर अभियंता अरुण कुमार के खिलाफ थाने में तहरीर भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल, इस मामले का संज्ञान मुख्य अभियंता कार्यालय बुलंदशहर ने लिया है। जांच के लिए टीम भी गठित कर दी गई है। अवर अभियंता भी साक्ष्य जुटाने में लगे हैं, क्योंकि जिस तरह दोनों ओर से आरोप प्रत्यारोप लग रहे हैं, उन्हें सिद्ध करना भी आसान नहीं होगा। उधर, डिवीजन कार्यालय के टीसी पटल वाले अधिकारी भी अपने बचाव में जुटे हैं।


अधीक्षण अभियंता यूके सिंह ने कहा कि प्रकरण का संज्ञान मुख्य अभियंता कार्यालय से लिया गया है। इस मामले की जांच के लिए कमेटी गठित हो चुकी है, जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed