{"_id":"6a3abe5a2a8dbb087807e58b","slug":"teachers-were-given-the-tips-for-effective-teaching-in-the-happy-classroom-workshop-hapur-news-c-135-1-hpr1006-143553-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हैप्पी क्लासरूम कार्यशाला में शिक्षकों को दिए प्रभावी शिक्षण के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हैप्पी क्लासरूम कार्यशाला में शिक्षकों को दिए प्रभावी शिक्षण के गुर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा। विब्ग्योर इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को हैप्पी क्लासरूम विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों को सकारात्मक शिक्षण वातावरण और प्रभावी भाषा शिक्षण की विभिन्न विधियों की जानकारी दी गई।
प्रधानाचार्या डा. राहुल चावला के निर्देशन में आयोजित कार्यशाला में विशेषज्ञ हेमा मोंगा ने हिंदी शिक्षण को रोचक और गतिविधि आधारित बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कहानी, कविता, समूह चर्चा, शब्द खेल और परियोजना आधारित गतिविधियों के माध्यम से छात्रों में भाषा के प्रति रुचि बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने नई शिक्षा नीति के अनुरूप बाल केंद्रित और गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति अपनाने की आवश्यकता बताई।
साथ ही शिक्षकों को छात्रों की सक्रिय सहभागिता और अभिव्यक्ति क्षमता विकसित करने के लिए व्यावहारिक सुझाव भी दिए। कार्यशाला के दौरान शिक्षकों ने विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञ ने उत्तर दिया। विद्यालय प्रबंधक जनार्दन गुप्ता ने कार्यशाला को उपयोगी बताते हुए प्राप्त सुझावों को शिक्षण कार्य में अपनाने का आह्वान किया। अंत में निदेशक नदीश गुप्ता ने विशेषज्ञ और प्रतिभागियों का आभार जताया।