{"_id":"699c885ae04a56a00e09fc39","slug":"teachers-protested-against-the-mandatory-tet-and-worked-wearing-black-bands-hapur-news-c-306-1-gha1001-120485-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: टीईटी अनिवार्यता का शिक्षकों ने किया विरोधए काली पट्टी बांधकर किया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: टीईटी अनिवार्यता का शिक्षकों ने किया विरोधए काली पट्टी बांधकर किया काम
विज्ञापन
काली पट्टी बांधकर टीईटी अनिवार्यता का विरोध जताते शिक्षक। स्रोत संगठन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंभावली । 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी परीक्षा अनिवार्य किए जाने के विरोध में राष्ट्रीय स्तरीय संगठन टीएफआई के बैनर तल सोमवार को ब्लॉक क्षेत्र के शिक्षकों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर सरकार के निर्णय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने इस निर्णय को अनुचित बताते हुए वापस लेने की मांग की और चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने तक विरोध जारी रहेगा।
प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सिरोही ने कहा कि सरकार को अपने इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्षों से सेवाएं दे रहे शिक्षकों पर नई शर्तें थोपना न्यायसंगत नहीं है। कहा कि 24 और 25 फरवरी को भी शिक्षक हाथ में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य, बीएलओ ड्यूटी और बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी करेंगे।
इसके बाद 26 फरवरी को बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन और जिला मुुख्यालय पर पीएम के नाम ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। इस दौरान संजय कुमार, मोहम्मद जफर, अंकुर त्यागी, अमित कुमार, अमरजीत, आबिद अली, कंचन, सुधा यादव, कपिल आदि मौजूद रहे।