फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Teachers beat up tenth student in DAV Public School, ear veil torn in hapur

शिक्षक नहीं तालिबानी हैं ये: छह टीचरों ने लात-घूंसों और डंडों से पीटा, फटा कान का पर्दा; गलती थी 'जरा सी बात'

Sat, 03 Sep 2022 08:32 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 03 Sep 2022 08:32 PM IST
सार

विद्यालय के प्रधानाचार्य सौभाग्य सिंह का कहना है कि कक्षा में छात्र ने ही शिक्षकों से मारपीट शुरू की थी। इसका सीसीटीवी फुटेज भी स्कूल के पास है। कक्षा में लगातार शरारत करने से रोकने पर छात्र ने हमला किया था।

विज्ञापन
Teachers beat up tenth student in DAV Public School, ear veil torn in hapur
मारपीट में घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ कोतवाली थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा दसवीं के छात्र की शिक्षकों ने पिटाई कर दी। इससे छात्र के एक कान में गंभीर चोट आई है, उसे कुछ सुनाई भी नहीं दे रहा। जिला अस्पताल से छात्र को मेरठ रेफर किया गया है। हालांकि इस मामले में एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें छात्र भी मारपीट करता दिख रहा है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। 

विज्ञापन

 

चमरी निवासी सुरेंद्र कुमार का पुत्र यश चौधरी डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा दसवीं का छात्र है। सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनका पुत्र दोपहर को जब घर आया तो उसके गाल पर थप्पड़ का निशान था और काफी डरा हुआ लग रहा था। पूछने पर छात्र ने बताया कि उसे एक कान से सुनाई नहीं दे रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिटाई का कारण पूछने पर छात्र ने बताया कि कक्षा में कुछ छात्र बात कर रहे थे। इसी बीच कंप्यूटर के टीचर ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। पिटाई में अन्य शिक्षकों ने भी उसका साथ दिया। छात्र ने छह शिक्षकों पर कक्षा में ही गिराकर लात, घूंसों और डंडों से पीटने का आरोप लगाया है। इससे छात्र के कान में गंभीर चोट आई। परिजनों ने छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया। जबकि शिक्षकों ने भी पढ़ाई के लिए डांटने पर हाथापाई करने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो भी पुलिस को मुहैया कराई है। उधर परिजनों का आरोप है कि शिक्षकों ने छात्र से मारपीट वाले पूरे प्रकरण के वीडियो को छुपा लिया है। 

विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य सौभाग्य सिंह का कहना है कि कक्षा में छात्र ने ही शिक्षकों से मारपीट शुरू की थी। इसका सीसीटीवी फुटेज भी स्कूल के पास है। कक्षा में लगातार शरारत करने से रोकने पर छात्र ने हमला किया था।

सीओ अशोक कुमार ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। शिक्षकों व छात्रों से पूछताछ की जा रही है, जिसके आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed