Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   teacher throw rakhi

Hapur News: शिक्षक ने राखियां खुलवाकर कूड़ेदान में फेंकी, माथे से हटवाए टीके

Wed, 13 Sep 2023 10:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 13 Sep 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
teacher throw rakhi
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के एक मिशनरी स्कूल में कुछ शिक्षकों के अटपटे निर्देश पर परिजनों की धार्मिक भावनाओं आहत हो गईं। शिक्षकों ने देवी-देवताओं पर अशोभनीय टिप्पणी करते हुए छात्र-छात्राओं के माथे से टीका हटवा दिया। कलाई में बंधी राखियों को खुलवाकर कूड़ेदान में फिंकवा दिया। परिजनों के विरोध के बाद शिक्षकों ने माफी मांगी। पुलिस फिलहाल किसी प्रकार की शिकायत से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन


बुधवार को कुछ परिजन स्कूल पहुंचे और हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि स्कूल के कुछ शिक्षकों द्वारा हिंदू धर्म का उपहास कर छात्र-छात्राओं को परेशान किया गया। छात्र-छात्रओं के माथे से टीका हटवा दिया गया। कलाई में बंधी राखियों को जबरन खुलवाया और कूड़ेदान में फेंक दिया गया। विरोध करने पर शिक्षकों ने बच्चों को स्कूल से निकालने की धमकी देकर चुप करा दिया। घर पहुंचकर छात्र-छात्राओं ने परिजनों को जानकारी दी तो बुधवार को परिजन स्कूल पहुंचे। जिसके बाद शिक्षकों ने माफी मांगकर पल्ला झाड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन




विहिप पदाधिकारियों ने जताया रोष

विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष गिरीश त्यागी ने बताया कि मामला पिछले दो महीने से संज्ञान में आ रहा है। बुधवार को भी इसकी जानकारी मिली है। इस संबंध में परिजनों से साक्ष्य और लिखित में शिकायत मांगी गई है, जिसके आधार पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट -
एएसपी मुकेश चंद मिश्रा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। छात्र-छात्राओं व उनके परिजनों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। मामले की सत्यता और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed