फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   teacher suspend

Hapur News: डेढ़ माह पहले निलंबित हुआ था विदेश यात्रा करने वाला शिक्षक

Tue, 11 Mar 2025 09:23 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 11 Mar 2025 09:23 PM IST
विज्ञापन
teacher suspend
हापुड़। मलकपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय का शिक्षक डेढ़ माह पहले वीडियो वायरल होने के मामले में निलंबित हो चुका है। वहीं, शिक्षक ने थाईलैंड जाने की बात स्वयं ही कबूली थी। अधिकारियों की जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी मिली। विभाग की ओर से पासपोर्ट विभाग को भी चिट्ठी लिखने का दावा किया गया। लेकिन अब दो अलग-अलग जांच में मिली भिन्नता अधिकारियों की नियत को दर्शा रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, प्राथमिक विद्यालय मलकपुर के शिक्षक सुनील कुमार का करीब डेढ़ महीने पहले वीडियो वायरल होने के मामले में निलंबन हो चुका हैं। जबकि उनके विदेश यात्रा पर जाने की शिकायतें पिछले कुछ महीनों से की जा रहीं थी। शुरूआत में नगर शिक्षा अधिकारी मनोज गुप्ता ने जांच की, जिसमें अधिकारी ने दावा किया है कि शिक्षक के पासपोर्ट पर विदेश यात्रा पर जाने का कोई उल्लेख नहीं था। जिस कारण उन्होंने इस आधार पर ही रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन


हालांकि शिकायत कर्ता द्वारा महत्वपूर्ण साक्ष्य दिए गए। जिस पर मामला फिर गरमाया और इस बार जांच सीडीओ कार्यालय से कराई गई। इसमें शिक्षक के बिना अनुमति विदेश यात्रा पर जाने का खुलासा हुआ। हालांकि शिक्षक का कहना है कि वह खुद ही नगर शिक्षा अधिकारी को लिखकर दे चुका है कि वह विदेश यात्रा पर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल, इस महत्वपूर्ण मामले में अधिकारियों द्वारा गलत रिपोर्ट तैयार किए जाने से विभाग की छवि धूमिल हुई है। वहीं, शिक्षक के साथ कुछ अधिकारियों पर भी सख्ती की तैयारी है।

---

-विदेश यात्रा करने वाले कई अन्य शिक्षकों की अटक रहीं सांस-

कई शिक्षक समय-समय पर विदेश यात्रा करते हैं। पिछले महीनों करीब चार शिक्षकों को विदेश यात्रा करने के मामले में एक अधिकारी ने सुनवाई के लिए बुलाया था। जिस तरह सुनील कुमार का मामला तूल पकड़ रहा है, ऐसे में इन चार शिक्षकों की यात्रा पर भी सवाल उठना लाजमी है।

---

दो साल से स्कूल नहीं कई शिक्षिका-

हापुड़ ब्लॉक के ही स्कूल में शिक्षिका पिछले दो साल से अनुपस्थित चल रही है। वेतन कटौती के दौरान विभाग द्वारा जारी पत्र में भी इसका खुलासा हुआ है। इसके साथ ही एमडीएम वितरण में गड़बड़ी के मामलों को भी लटकाया जा रहा है, ऐसा ही एक मामला इन दिनों चर्चाओं में है। जिस पर नोटिस भी जारी किया गया है।


कोट -

विदेश यात्रा पर जाने वाला मलकपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय का शिक्षक एक वीडियो वायरल होने के मामले में निलंबित चल रहा है। यात्रा के संबंध में उनसे 15 दिन के अंदर जवाब भी मांगा गया है। - योगेश गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी, मुख्यालय।

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed